अ. अशिक्षा की समस्या
From Spiritual India
यघपि सभी समस्याएँ व्यक्तियों के अपने दृष्टिकोण रीति-नीतियों और क्रियाकलापों से ही उत्पन्न होती है, फिर भी कुछ स्वरुप सीधे उनसे संबन्धित नहीं होता । उदाहरण के लिये अशिक्षा को ही लें । प्रत्यक्षतः इसका कारण परिस्थितियाँ और साधनों का अभाव लगता है, परन्तु वास्तव में इसका कारण रुचि का अभाव और शिक्षा का महत्व न समझना है । इसका कारण रुचि का अभाव अपने देश की एक बहुत बड़ी समस्या है, किन्तु बड़ी समस्या का समाधान निरक्षरता का उन्मूलन घर-पड़ौस के शिक्षित लोग ही थोड़ा-थोड़ा समय देकर सह ही कर सकते है । जबकि सरकारी तंत्र देश की तीन-चौथाई जनता को साक्षर बनाने कलिये तंत्र खड़ा करने में प्रायः असफल ही रहेगा ।
